Lado Lakshmi Yojana Haryana: हरियाणा सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक योजना को शुरू किया गया है, जिसका नाम लाडो लक्ष्मी योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा ₹2100 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा का उद्देश्य राज्य की गरीब और कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
इस योजना के माध्यम से सरकार का लक्ष्य राज्य की महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। Lado Lakshmi Yojana Haryana 2024 के माध्यम से राज्य की प्रत्येक गरीब वर्ग की महिला को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिसका उपयोग करके वह रोजगार शुरू करके आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेंगी। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को 8 अक्टूबर तक शुरू कर दिया जाएगा। राज्य की जो महिला इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है वह ऑनलाइन आवेदन करके लाभ उठा सकती हैं।
BJP ने हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा की
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी घोषणा पत्र के हिस्से के रूप में पूरे हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की महिलाओं को महत्वपूर्ण विधाई सहायता प्रदान करना है, जिसके तहत उनका हर महीने ₹2100 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
8 अक्टूबर 2024 को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद Lado Lakshmi Yojana Haryana के लिए पंजीकरण खुल जाएगा। इसके बाद गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग या बीपीएल परिवार से संबंधित 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगी।
Lado Lakshmi Yojana Haryana Details in Highlights
योजना का नाम | Lado Lakshmi Yojana Haryana |
आरंभ की गई | हरियाणा सरकार द्वारा |
घोषणा की | (बीजेपी) भारतीय जनता पार्टी |
लाभार्थी | 18 वर्ष और इससे अधिक आयु की महिलाएं |
उद्देश्य | वित्तीय सहायता प्रदान करना, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, गरीबी कम करना और महिलाओं की सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार करना। |
लाभ | प्रतिमाह ₹2100 |
राज्य | हरियाणा |
वर्ष | 2024 |
पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने की तिथि | चुनाव परिणाम आने के बाद 8 अक्टूबर 2024 को |
आवेदन प्रक्रिया | जल्द शुरू की जाएगी |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लांच होगी |
Lado Lakshmi Yojana Haryana उद्देश्य
हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सहायता राशि प्रदान करके उनको सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि से महिलाएं अपना व्यापार शुरू कर सकेंगे जिससे उनका खर्च के लिए किसी और पर निर्भर न रहना पड़े।
इस योजना का लक्ष्य विशेष रूप से बीपीएल परिवारों की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को लाभ प्रदान करना है जिससे उनकी सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार किया जा सके। इस योजना के माध्यम से हर महीने वित्तीय सहायता प्रदान कर गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार किया जा सकेगा।
Salient Features
- लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा को हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
- इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया को चुनाव परिणाम आने के बाद 8 अक्टूबर 2024 तक शुरू कर दिया जाएगा।
- लाडो लक्ष्मी योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 प्रदान किए जाएंगे।
- इस योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ाना और उनके जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार करना है।
- इस योजना को विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की 18 वर्ष और इससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए शुरू किया गया है।
- इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
- यह योजना गरीबी को काम करके और अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देकर हरियाणा के समग्र विकास में योगदान देगी।
- Lado Lakshmi Yojana Haryana का लाभ प्राप्त करने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
pminternship mca gov in Registration
लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा के लाभ
- इस योजना के अंतर्गत हरियाणा की आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब महिलाओं को प्रतिमाह ₹2100 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- इस योजना का लाभ राज्य की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना का लाभ प्राप्त कर हरियाणा राज्य की महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
- लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा के माध्यमसे राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होगा।
- जो महिलाएं अकेली, तलाकशुदा या विधवा है उनको इस योजना के तहत अतिरिक्त लाभ प्रदान किया जाएगा।
Lado Lakshmi Yojana Haryana Eligibility-पात्रता
- आवेदक को हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु केवल राज्य की महिलाओं पात्र होगी।
- आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- महिलाओं को गरीबी रेखा से नीचे बीपीएल परिवारों से संबंधित होना चाहिए।
- आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय निर्धारित गरीबी रेखा सीमा से कम होनी चाहिए।
- आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- यदि कोई महिला इस प्रकार की किसी अन्य योजना का लाभ प्राप्त कर रही है तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
- आवेदक महिला का बैंक खाता होना चाहिए और वह आधार कार्ड तथा मोबाइल नंबर से लिंक हो।
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना के दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- परिवार पहचान पत्र
- शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
Lado Lakshmi Yojana Haryana Apply Online 2024
हरियाणा सरकार द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया को अभी शुरू नहीं किया गया है क्योंकि इस योजना की घोषणा हाल ही में भाजपा ने चुनाव से पहले के वादे के तौर पर की थी। 8 अक्टूबर 2024 को चुनाव परिणाम आने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू करने की उम्मीद की जा रही है।
अभी इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट को भी लॉन्च नहीं किया गया है। इच्छुक आवेदक जो इस योजना के तहत आवेदन करके लाभ प्राप्त करना चाहते हैं वह हमारे साथ जुड़े रहे क्योंकि सरकार द्वारा जैसे ही आधिकारिक वेबसाइट एवं आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा हम अपने लेख के माध्यम से आपको तुरंत अपडेट करेंगे।
FAQs
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना क्या है?
इस योजना के माध्यम से हरियाणा की गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए कौन पात्र होंगे?
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए हरियाणा की आर्थिक रूप से कमजोर 18 वर्ष से कम आयु की महिलाएं पात्र होगी।