Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2024 Online Apply, Last Date परिवहन पर 50% तक सब्सिडी

Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana: बिहार सरकार के परिवहन विभाग ने ई रिक्शा और एंबुलेंस पर सब्सिडी देने के लिए एक योजना चलाई है जिसका नाम बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना है| जिसके तहत बेरोजगार युवाओं को रिक्शा और एंबुलेंस खरीदने पर 50% तक यह अधिकतम 1 लाख रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।

यदि आप भी ई-रिक्शा और एंबुलेंस पर सब्सिडी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए यह एक अच्छा मौका है Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 2024 के लिए कौन आवेदन कर सकता है कितना और कैसे लाभ मिलेगा इसके साथ ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें आदि सभी जानकारी इस आर्टिकल के अंतर्गत प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के 11 चरण की समय अवधि में विस्तार किया गया है। आवेदन की तिथि 27 सितंबर को समाप्त हो गई थी जिसको अब 15 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। परिवहन मंत्री शीला कुमारी द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और परिवहन सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए योजना के 11 चरण की समय अवधि को बढ़ाया गया है।

क्योंकि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 11 चरण में शेष बचे 12500 लक्ष्य के विरुद्ध जिला वार रिक्ति निकल गई है। इनमें मुजफ्फरपुर में सर्वाधिक 1008 रिक्तियां हैं। इसके अलावा सारण में 829, पूर्वी चंपारण में 824, मधुबनी में 820, पश्चिमी चंपारण में743, दरभंगा में 710, पटना में 657, वैशाली में 548, सिवान में 503 और बंगा में 480 रिक्तियां हैं।

Bihar Laghu Udyami Yojana 

योजना का नाम  Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana
आरंभ की गईबिहार सरकार द्वारा  
विभाग  परिवहन विभाग बिहार सरकार
लाभार्थीबिहार के निवासी  
उद्देश्य  परिवहन पर अनुदान प्रदान करना
राज्य  बिहार
वर्ष  2024
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट  https://state.bihar.gov.in/

परिवहन विभाग बिहार सरकार द्वारा आरंभ की गई मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2024 का मुख्य उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए परिवहन पर अनुदान प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से गरीब एवं बेरोजगार युवा ई-रिक्शा आदि वाहन खरीद कर अपने अपने व्यापार को बढ़ा सकता है एवं साथ-साथ आर्थिक विकास की ओर भी कदम बढ़ा सकता है।

PM E-DRIVE Yojana Online Apply

EventsImportant Dates  
योजना का प्रशिक्षण एवं जागरूकता16/8/2024 से 27/8/2024 तक  
ऑनलाइन अप्लाई दिनांक  28/8/2024 से 27/9/2024 तक
प्रखंड स्तरीय समिति की बैठक एवं अनुशंसा का प्रेषण28/9/2024 से 30/9/2024 तक  
अनुमंडल स्तरीय समिति की बैठक  3/10/2024
चयन सूची का प्रकाशन  4/10/2024
आपत्ती आमंत्रण5/10/2024  
आपत्ति निराकरण7/10/2024 से 16/10/2024 तक  
अंतिम चयन सूची प्रकाशन  17/10/2024
प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा चयनित लाभुकों को चयन पत्र का तमिल18/10/2024  
वाहन क्रय के बाद चयनित लाभुक द्वारा अनुदान प्राप्ति हेतु आवेदन समर्पित करना।19/10/2024 से 26/10/2024 तक  
अनुदान की राशि सीएफएमएस के माध्यम से लाभार्थी के खाते में भुगतान करना।21/10/2024
  • बिहार मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार नागरिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस योजना के तहत 8405 ग्राम पंचायत को शामिल किया गया है।
  • लगभग 42025 युवाओं को इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • इस योजना के माध्यम से बेरोजगार व्यक्ति रोजगार प्राप्त कर सकेंगे।
  • इस योजना के तहत आप कोई सा भी वाहन खरीद सकते हैं।
  • Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • आवेदक को बिहार का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले व्यक्ति के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी पद पर कार्यरत या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक व्यक्ति के पास पहले से कोई व्यावसायिक वाहन नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक के पास हल्का मोटर वाहन आदि चलाने का लाइसेंस होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक दस्तावेज
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक अकाउंट डिटेल
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • सबसे पहले आपको बिहार सरकार परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana
  • इस होम पेज पर आपको परिवहन विभाग का लिंक दिखाई देगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करें, इसके बाद आपको Chief Ministers Village Transport Scheme के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक और ऑप्शन खुलकर आएगा, जहां पर आपको For Apply Online Seventh Face Click Here लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक और नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको कुछ जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे की अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड, ईमेल एड्रेस, ड्राइविंग लाइसेंस आदि।
  • सभी जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
  • सबसे पहले आपको बिहार सरकार परिवहन विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आएगा।
  • इस होम पेज पर आपको परिवहन विभाग के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको Chief Minister Village Transport Scheme Login के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको लोगिन करने के लिए कुछ जरूरी जानकारी जैसे- Login ID and password दर्ज करना होगा।
  • वेबसाइट पर लोगिन करने के बाद आपके सामने आवेदन से संबंधित एक आवेदन पत्र खुलकर आएगा।
  • इस आवेदन पत्र में आपको पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको आवेदन पत्र पर दिखाएंगे सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
  • सभी जानकारी और आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद सबमिट बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे। और आपको एक आवेदन से संबंधित रसीद मिलेगी जिसको आप डाउनलोड करके प्रिंट करा सकते हैं।
  • इस रसीद को भविष्य के लिए संभाल कर रखें।

मुख्यमंत्री परिवहन योजना की डेट कब तक है?

मुख्यमंत्री परिवहन योजना आवेदन की तिथि 27 सितंबर को समाप्त हो गई थी जिसको आप 15 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है।

मुख्यमंत्री परिवहन योजना क्या है?

यह योजना बिहार सरकार की ओर से नागरिकों के सामाजिक और आर्थिक विकास को देखते हुए शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से वाहन खरीद पर राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

Leave a Comment