Delhi Mukhyamantri Pwd Pension Yojana: दिल्ली सरकार द्वारा एक योजना का शुभारंभ किया गया है जिसका नाम दिव्यांग पेंशन योजना है इस योजना के माध्यम से विशेष उच्च योग्यता वाले दिव्यांग व्यक्तियों को ₹5000 मासिक वित्तीय सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है। दिल्ली सरकार की सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मोहर लग गई है।
समाज कल्याण मंत्री सौरभ भारद्वाज द्वारा दावा किया गया है कि ऐसा करने वाला दिल्ली पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि जिनके पास 60% से अधिक दिव्यंका की पुष्टि करने वाला चिकित्सा प्रमाण पत्र होगा वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे जो भी इस योजना के लिए पात्र है उनके लिए जल्द से जल्द सरकार द्वारा पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।
दिल्ली मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना 2024 – Delhi Mukhyamantri Pwd Pension Yojana
दिल्ली के दिव्यांग व्यक्तियों को अब प्रतिमाह ₹5000 पेंशन राशि प्रदान की जाएगी। सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस पर मोहर लग गई है। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री सौरभ भारद्वाज द्वारा इसकी घोषणा करते हुए कहा गया कि आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को अधिक से अधिक सहायता प्रदान करने का फैसला किया है जिन लोगों की 60% से अधिक विकलांगता डॉक्टर द्वारा सत्यापित होगी वह इस योजना के तहत प्रतिमाह ₹5000 पेंशन प्राप्त कर सकेंगे। यदि आप भी इस योजना के लिए पात्र है और दिल्ली मुख्यमंत्री विकलांग पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके लाभ उठा सकते हैं।
Delhi Mukhyamantri Pwd Pension Yojana 2024 Details
योजना का नाम | दिल्ली मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना |
आरंभ की गई | दिल्ली सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के 60% से अधिक दिव्यांग नागरिक |
उद्देश्य | वित्तीय सहायता राशि प्रदान करना। |
लाभ | ₹5000 प्रतिमाह |
राज्य | दिल्ली |
वर्ष | 2024 |
आवेदन प्रक्रिया | जल्द शुरू की जाएगी। |
दिल्ली मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना का उद्देश्य
दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई दिल्ली मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के 60% से अधिक दिव्यांग जनों को प्रतिमाह ₹5000 सहायता राशि प्रदान करना है। इस योजना का लाभ वही उठा सकते हैं जो 60% से अधिक डिसेबिलिटी डॉक्टर द्वारा सत्यापित होंगे। इस योजना का लाभ प्राप्त कर राज्य के दिव्यांग जन आत्मनिर्भर बन सकेंगे तथा उनका अन्य किसी व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
Jay Bhim Mukhyamantri Pretibha Vikas Yojana
दिल्ली में कितने दिव्यांग?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में 2,34,882 दिव्यांग है, माही विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े बताते हैं कि 9,500 से 10000 लोग ऐसे हैं जिन्हें पर्सन विद हाई स्पेशल नीड्स की श्रेणी में रखा जाता है। 1,20,000 दिव्यांगों को पेंशन मिलती है। अब इस पेंशन राशि को दिल्ली सरकार द्वारा₹5000 प्रतिमाह किया गया है।
योजना को तुरंत लागू करने के निर्देश
सौरभ भारद्वाज द्वारा कहा गया कि पूरे देश में केंद्र सरकार का राइट्स ऑफ पर्सन विद डिसेबिलिटी एक्ट 2016 लागू है। लेकिन तमिलनाडु एकमात्र राज्य है जो पर्सन विद हाई नीड्स को ₹1000 मासिक सहायता प्रदान कर रहा है। सौरभ भारद्वाज द्वारा कहा गया कि सोमवार को दिल्ली सरकार की कैबिनेट मीटिंग में यह प्रस्ताव पास हो चुका है कि दिल्ली सरकार पर्सन विद हाई नीड्स को ₹5000 हर महीने सहायता प्रदान करेगी।
दिल्ली सरकार जल्द ही इन लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगी इस योजना को तुरंत प्रभाव से लागू करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।
दिल्ली मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ
- दिव्यांग पेंशन योजना को दिव्यांग नागरिकों को पेंशन प्रदान करने हेतु शुरू किया गया है।
- इस योजना के माध्यम से दिल्ली के 60% से अधिक विकलांग नागरिक को प्रतिमाह ₹5000 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- यह सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
- इस योजना का लाभ वही व्यक्ति उठा सकता है जो 60 फ़ीसदी से अधिक डिसेबिलिटी डॉक्टर द्वारा सत्यापित होगा।
- दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर दिव्यांग नागरिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
कब शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया?
दिल्ली सरकार जल्द से जल्द इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने जा रही है ऐसे में प्रत्येक जरूरतमंद आसानी से इस योजना से खुद को जोड़ सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस योजना को लेकर और अधिक जानकारी साझा की जा सकती है। यदि आप भी इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ बने रहे।