Bihar Study Kit Yojana: बिहार सरकार द्वारा राज्य के विद्यार्थियों के लिए एक योजना का शुभारंभ किया गया है जिसका नाम बिहार स्टडी किट योजना है। इस योजना को बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग के द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के तहत सरकारी नौकरी या कंपटीशन जैसी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को बिहार सरकार स्टडी किट प्रदान करेगी जिससे विद्यार्थी अपनी तैयारी को और भी बेहतर कर सकेंगे। यदि आप भी Bihar Study Kit Yojana 2024 का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं और इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Bihar Study Kit Yojana 2024
बिहार सरकार द्वारा श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत Bihar Study Kit Yojana को शुरू किया गया है। जिसमें किसी भी प्रकार की नौकरी की तैयारी या प्रतियोगी परीक्षा कर रहे विद्यार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे इसके लिए विद्यार्थियों को अपने जिले के नियोजनालय में रजिस्ट्रेशन करना होगा।
नियोजनालय में परीक्षार्थियों के अध्ययन के लिए कक्ष बनाया गया है। यहां पर अत्याधुनिक तकनीक की लाइब्रेरी है। समय-समय पर कई विषयों के विशेषज्ञ भी बुलाए जाते हैं, जो विभिन्न परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को मार्गदर्शन करते हैं।
Bihar Study Kit Yojana 2024 Details in Highlights
योजना का नाम | Bihar Study Kit Yojana |
आरंभ की गई | बिहार सरकार द्वारा |
संबंधित विभाग | बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग |
लाभार्थी | राज्य के विद्यार्थी |
उद्देश्य | स्टडी किट प्रदान करना। |
राज्य | बिहार |
वर्ष | 2024 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
बिहार स्टडी किट योजना का उद्देश्य
बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई बिहार स्टडी किट योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के विद्यार्थियों को मुफ्त में स्टडी किट प्रदान करना है। स्टडी किट प्राप्त कर बिहार के विद्यार्थी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित होंगे। जिससे शिक्षा स्तर में वृद्धि होगी तथा बिहार के छात्र-छात्राओं का जीवन उज्जवल हो सकेगा।
Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana
Bihar Study Kit Yojana 2024 के लाभ
- बिहार सरकार द्वारा बिहार स्टडी किट योजना को शुरू किया गया है।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
- स्टडी किट प्राप्त कर बिहार के छात्र-छात्राएं शिक्षा के लिए प्रोत्साहित होंगे।
- शिक्षा स्तर में वृद्धि होगी।
- बिहार सरकार द्वारा यह स्टडी किट विद्यार्थियों को निशुल्क प्रदान की जाएगी।
Bihar Study Kit Yojana Eligibility- पात्रता मापदंड
- आवेदक को बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक विद्यार्थी की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष तक होनी चाहिए।
- विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय 1.8 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी पद पर कार्यरत या आयकर दाता नहीं होना चाहिए अन्यथा वह इस योजना के लिए पत्र नहीं होगा।
How to Apply Bihar Study Kit Yojana 2024
बिहार स्टडी किट योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी जिले के नियोजनालय भवन जिसको हम DRCC Office के नाम से भी जानते हैं वहां पर जाना होगा वहां जाकर आप पूछताछ केंद्र पर जाकर सभी जानकारी प्राप्त करें। यहीं से आपको एक फॉर्म प्राप्त करना होगा। इस फॉर्म में आपको अपनी सभी जरूरी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी। सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को फार्म के साथ अटैच करना होगा। अब आपको यह आवेदन फॉर्म वहीं पर जमा करना होगा जहां से अपने प्राप्त किया था।
FAQs
Bihar Study Kit Yojana 2024 क्या है?
इस योजना को बिहार के बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग द्वारा शुरू किया गया है। बिहार स्टडी किट योजना के तहत राज्य के विद्यार्थियों को निशुल्क स्टडी किट प्रदान की जाएगी।
बिहार स्टडी किट योजना के लिए क्या पात्रता है?
विद्यार्थी को बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए।
बिहार स्टडी किट योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा।