JMM Samman Yojana Online Form 2024: Last Date, प्रतिमाह ₹2500 पाने के लिए जल्द भरे JMM सम्मान योजना फॉर्म।

JMM Samman Yojana: झारखंड राज्य में चुनाव का माहौल चल रहा है इसी को ध्यान में रखते हुए सभी पार्टियों एक से बढ़कर एक योजनाएं शुरू कर रही है आज जिस योजना के बारे में हम आपको जानकारी प्रदान करने वाले हैं उसका नाम झामुमो सम्मान योजना है। इस योजना को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा बुधवार 9 अक्टूबर 2024 को घोषित किया गया| इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं के खाते में प्रतिमाह ₹2500 प्रदान किए जाएंगे।

यदि आप भी झारखंड राज्य के निवासी हैं और आप इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप JMM Samman Yojana के अंतर्गत फॉर्म भरकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

JMM Samman Yojana क्या है?

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी के द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत झारखंड की महिलाओं को प्रतिमाह 1 तारीख को₹2500 देने की घोषणा की है। जिन महिलाओं की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच में है केवल वहीं महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 यानी प्रतिवर्ष₹30000 प्रदान किए जाएंगे।

इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया को ऑफलाइन किया जाएगा जिसका आवेदन करने के लिए सभी महिलाओं को ग्राम पंचायत बूथ पर जाना होगा।

Gogo Didi Yojana

JMM Samman Yojana 2024 Details

योजना का नाम  JMM Samman Yojana
आरंभ की गई  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
आरंभ तिथिबुधवार 9 अक्टूबर 2024
उद्देश्य  वित्तीय सहायता प्रदान करना
लाभार्थी  झारखंड की महिलाएं
लाभ  प्रतिमाह ₹2500
राज्य  झारखंड
वर्ष  2024
आवेदन प्रक्रिया  ऑफलाइन

JMM Samman Yojana का उद्देश्य

झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई झामुमो सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड की महिलाओं को वित्तीय सहायता राशि प्रदान करना है जिससे महिलाओं को सशक्त बनाया जा सके। प्रतिमाह ₹2500 प्राप्त कर राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होगा तथा उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक होगी।

चुनाव आयोग से मांगी झामुमो सम्मान योजना की अनुमति

झामुमो ने चुनाव आयोग को ज्ञापन शोभा और कहा कि बीजेपी लोगों से एक फार्म भरवा रही है जिसमें उनसे उनका नाम, मोबाइल नंबर, पता आदि जानकारी पूछी जा रही है।झामुमो द्वारा ज्ञापन में बोला गया है कि किसी भी प्रकार के मुफ्त चीजों के वितरण का वादा लोगों को प्रभावित करता है। झामुमो ने इसे भाजपा का हथकंडा बताया और कहा कि इस पर कार्यवाही होनी चाहिए और यदि गोगो दीदी योजना का फार्म भरवाना सही है तो झामुमो को भी अनुमति दे दी जाए जिससे कि वह झामुमो सम्मान योजना का फॉर्म भरवा सके।

Maiya Samman Yojana 4th Installment

JMM Samman Yojana के लाभ

  • JMM Samman Yojana के माध्यम से झारखंड सरकार प्रतिमाह महिलाओं को ₹2500 यानी प्रतिवर्ष ₹30000
  • प्रदान करेगी।
  • इस योजना का लाभ झारखंड राज्य की प्रत्येक गरीब परिवार की महिला आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकेंगी।
  • झामुमो सम्मान योजना के माध्यम से प्रदान किए जाने वाले लाभ से महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होगा।
  • सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत जारी की जाने वाली राशि डीबीटी के माध्यम से भारतीय महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑफलाइन आवेदन किए जाएंगे।

JMM Samman Yojana Eligibility Criteria

  • इस योजना के लिए केवल महिलाएं पात्र होंगी।
  • आवेदक महिला को झारखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता या किसी भी सरकारी पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

JMM Samman Yojana Form Apply कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको ग्राम पंचायत बूथ से जमम सम्मान योजना फॉर्म प्राप्त करना होगा।
JMM Samman Yojana
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारियां ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी जैसे आवेदिका का नाम, जिला, ब्लॉक, पिता/पति का नाम, मोबाइल नंबर परिवार में कितने सदस्य हैं आदि सभी जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करें।
  • अब आपको यह आवेदन फार्म ग्राम पंचायत बूथ पर जमा करना होगा।

FAQs

जेएमएम सम्मान योजना क्या है?

जेएमएम सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई है इस योजना के माध्यम से प्रतिमाह राज्य की महिलाओं को ₹2500 प्रदान किए जाएंगे।

झामुमो सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

झामुमो सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको ग्राम पंचायत बूथ पर जाना होगा।

JMM Samman Yojana के लिए कौन पात्र हैं?

झारखंड राज्य की 18 वर्ष से 60 वर्ष तक की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।

Leave a Comment